Rupee vs Dollar: रुपये ने डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार

Summary :

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी पूंजी की भारी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। रुपये ने शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया अंतरराष्ट्रीय बाजार में पूंजी की भारी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला 83.50 प्रति डॉलर पर खुला रुपया अंतरबैंक विदेशी मुद्रा…

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने के बीच रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी पूंजी की भारी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

  • रुपये ने शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार किया
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में पूंजी की भारी निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई
  • अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला

83.50 प्रति डॉलर पर खुला रुपया

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला और फिर शुरुआती सौदों के बाद 83.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.51 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.55 पर रहा।

मंगलवार को 3,668.84 करोड़ के शेयर बिके

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,668.84 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News