नई दिल्ली : घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री लगातार तीसरे महीने घटी है और सितम्बर में यह 5.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,92,658 इकाई रह गयी। पिछले साल सितम्बर में देश में 3,10,041 यात्री वाहन बिके थे। यह पिछले साल जून (11.21 प्रतिशत) के बाद की सबसे बड़ गिरावट है। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के अध्यक्ष राजन वढ़ेरा ने शुक्रवार को यहाँ सितम्बर के आँकड़ जारी करते हुये कहा कि पिछले साल सितम्बर में ही त्योहारी मौसम होने और जीएसटी के तहत उपकर बढ़ने की आशंका से पहले हुई खरीद के कारण काफी ज्यादा बिक्री हुई थी।
इस कारण बेस अफेक्ट की वजह से इस साल सितम्बर के आँकड़ तुलनात्मक रूप से कमजोर हैं। आँकड़े के अनुसार, यात्री वाहनों की श्रेणी में कारों की बिक्री 5.57 प्रतिशत घटकर 1,97,124 इकाई रह गयी जो जून 2107 (11.24 प्रतिशत) के बाद की सबसे बड़ गिरावट है। पिछले साल 01 जुलाई से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया था।
इस कारण कीमतों में कमी की संभावना के कारण ग्राहकों ने जून में खरीद स्थगित कर दी थी। यात्री वाहनों में कारों के साथ उपयोगी वाहन और वैन शामिल हैं। उपयोगी वाहनों की बिक्री भी सितम्बर 2018 में 8.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,378 इकाई और वैनों की 7.27 प्रतिशत की बढ़त में 18,156 इकाई पर पहुँच गयी।


Download Android App
Download iOS App



