नई दिल्ली : सैमसंग इंडिया ने तीन रियर कैमरों से लैस अपना पहला स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 भारतीय बाजार में उतारा। कंपनी का लक्ष्य कैमरा केंद्रित उपभोक्ताओं के जरिये बाजार में पैठ मजबूत करने की है। सैमसंग इंडिया के मोबाइल निदेशक (कारोबार) सुमित वालिया ने इस मौके पर बताया कि सैमसंग गैलेक्सी ए7 में 24 मेगापिक्सल, आठ मेगापिक्सल और पांच मेगापिक्सल के तीन कैमरे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जो एलईडी फ्लैश से लैस है।
इसमें पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। वालिया ने इस मौके पर कहा कि कंपनी का लक्ष्य मोबाइल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए ग्राहकों की जरूरतों के मुताबिक उत्पाद तैयार कर स्मार्टफोन एवं फीचर फोन दोनों श्रेणियों में अपनी बादशाहत बनाये रखना है।
सैमसंग ए7 में 3 और ए9 में 4 पिछले कैमरे होंगे
चीन की मोबाइल कंपनियों से मिल रही टक्कर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सैमसंग प्रतिद्वंद्विता के बारे में नहीं सोचती है और उसका जोर ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक उत्पाद तैयार करने पर रहता है। यह स्मार्टफोन चार जीबी रैम एवं 64 जीबी इंटरनल मेमोरी तथा छह जीबी रैम एवं 128 जीबी इंटरनल मेमोरी उपलब्ध है। दोनों संस्करणों की कीमतें क्रमशः 23,990 रुपये और 28,990 रुपये है।


Download Android App
Download iOS App



