बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को कहा कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद के ट्वीट कर राजनीतिक टिप्पणी करने पर सीबीआई को नोटिस लेना चाहिए और इससे अदालत को अवगत कराना चाहिए।
सुशील ने ट्वीट कर कहा कि चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद न चुनाव लड़ सकते हैं, न सजा काटने तक बंदी रहते हुए वे बयानबाजी कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद जेल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जिस तरह लगातार ट्वीट कर राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं, उस पर सीबीआई को नोटिस लेना चाहिए और इससे कोर्ट को अवगत कराना चाहिए।
चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद न चुनाव लड़ सकते हैं, न सजा काटने तक बंदी रहते हुए वे बयानबाजी कर सकते हैं। जेल नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वे जिस तरह से लगातार ट्वीट कर राजनीतिक टिप्पणी कर रहे हैं, उस पर सीबीआई को नोटिस लेना चाहिए और इससे कोर्ट…….. pic.twitter.com/qApQ3nXnI6
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 25, 2018
लालू ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अपराधियों से पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम नहीं देने के आग्रह को लेकर उन पर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को ट्वीट कर कहा ‘हाथ-गोड़ कुछउ जोड़, अपराधियों के चरण धोकर उनका चरणामृत भी पी लो…अरे शर्म करो…।”
मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार सुशील ने गत 23 सितंबर को गया जिला में पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करते हुए अपराधियों से पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम नहीं देने का आग्रह किया था। पटना शहर में मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सुशील से जब पत्रकारों ने उनके उक्त बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की और वहां से रवाना हो गए।
राफेल को लेकर लालू यादव ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- जहाज चुराकर खाने लगे, गजबे बा’
लालू ने अपने ट्वीट के बारे में कहा है ” ‘प्रिय मित्रों! जेल में रहते हुए, मेरा ट्विटर हैंडल परिवार के परामर्श से मेरे कार्यालय द्वारा संचालित किया जाएगा। मैं आगंतुकों के माध्यम से अपने मन की बात बोलूंगा। संविधान को संरक्षित करने और कमजोर समूहों के अधिकारों की रक्षा करने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।”
सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की राजग सरकार ने बिना किसी बिचौलिये के राफेल विमानों की खरीद का समझौता 20 फीसद कम कीमत और बेहतर शर्तों पर किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल चीन, पाकिस्तान और फ्रांस में बैठे अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। वे विमान सौदे में राबर्ट वाड्रा की कंपनी को शामिल न करने की खीझ उतारने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार का प्रधानमंत्री कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा।
एनडीए सरकार ने बिना किसी बिचौलिये के राफेल विमानों की खरीद का समझौता २० फीसद कम कीमत और बेहतर शर्तों पर किया, लेकिन राहुल गांधी चीन, पाकिस्तान और फ्रांस में बैठे अपने दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए देश को गुमराह कर रहे हैं। वे विमान सौदे में राबर्ट वाड्रा की कंपनी……. pic.twitter.com/N4PpN0LFHZ
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) September 25, 2018


Download Android App
Download iOS App



