सैन फ्रांसिस्को : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने कंपनी में अपने लगभग 30 फीसदी शेयर बेच दिए। सीएनबीसी के मुताबिक, नडेला ने 109.08 डॉलर से 109.68 डॉलर की प्राइस रेंज के बीच 328,000 शेयर बेचे। माइक्रोसॉफ्ट प्रवक्ता ने कहा, आज जो शेयर बेचे गए हैं, वे निजी वित्तीय योजनाओं और विभिन्न कारणों से बेचे गए हैं।
माइक्रोसॉफ्ट का राजस्व पहली बार 100 अरब डॉलर के पार
सत्या कंपनी के सतत विकास और सफलता को लेकर प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपने शेयरों को बेचे जाने के बाद भी सत्या के कंपनी में 778,596 शेयर हैं। यह दूसरा मौका है, जब सत्या नडेला ने कंपनी का सीईओ बनने के बाद अपने शेयर बेचे हैं। वह 2014 में कंपनी के सीईओ चुने गए थे।


Download Android App
Download iOS App



