स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने गुरुवार को 7,250 करोड़ रुपए में यस बैंक के शेयर खरीदने का ऐलान किया। एसबीआई के एक्जीक्यूटिव कमेटी ऑफ सेंट्रल बोर्ड (ईसीसीबी) ने इसकी मंजूरी मिल गई है।
बैंक ने कहा कि वो कर्ज में डूबी यस बैंक के शेयर को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से खरीदेगी। इससे यस बैंक में एसबीआई की हिस्सेदारी 49 फीसदी हो जाएगी। ड्रॉफ्ट के मुताबिक एसबीआई के सामने शर्त रखी गई है कि उसकी ओर से यस बैंक में निवेश की तारीख के बाद से अगले तीन साल तक शेयरों को 26 फीसदी से कम नहीं किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि आरबीआई ने बीते 5 मार्च को यस बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था और यस बैंक के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान ड्राफ्ट का ऐलान किया था। जिसमें केंद्रीय बैंक ने इन्वेस्टर्स बैंक को 10 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से निवेश की बात कही गई थी, जिससे यस बैंक में निवेश करने वाली बैंक की हिस्सेदारी 49 फीसदी हो सके।
आरबीआई की तरफ से ड्राफ्ट स्कीम को लेकर पब्लिक, बैंक, क्रेडिटर्स और शेयर होल्डर्स से सुझाव भी मांगे गए थे। इसके लिए सोमवार यानी 9 मार्च अंतिम तारीख तय की गई थी।


Download Android App
Download iOS App



