एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने बृहस्पतिवार को अपने मनीला मुख्यालय के कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा। बैंक ने ऐसा उसके एक आगंतुक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी के बाद किया है।
बैंक ने एक बयान में कहा कि उसके फिलीपींस के मनीला में स्थित मुख्यालय के कर्मचारी आज से अस्थायी तौर पर घर से काम कर रहे हैं।इसकी वजह उसके एक आगंतुक का कोरोना वायरस से संक्रमित होना पाया जाना है जिसके बाद बैंक ने यह परामर्श जारी किया था।
बैंक का मुख्यालय 12 मार्च को साफ-सफाई और संक्रमण मुक्ति के लिए बंद रहेगा। बैंक के प्रशासन और कॉरपोरेट प्रबंधन उपाध्यक्ष डेबोराह स्टोक्स ने कहा कि बैंक के कर्मचारियों, आगंतुकों और उनके परिवारों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम है। हम उन कर्मचारियों को भी सहायता उपलब्ध करा रहे हैं जो संक्रमित आगंतुक के संपर्क में आए।


Download Android App
Download iOS App



