भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) एमपीएस समूह की 18 संपत्तियों की अगले महीने नीलामी करेगा। नियामक से समूह ने निवेशकों के धन की वसूली करनी है जिसके लिए वह यह कदम उठा रहा है। पश्चिम बंगाल के समूह की संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी के लिए कुल आरक्षित मूल्य 67 करोड़ रुपये रखा गया है। समूह की ये संपत्तियां उन 14 संपत्तियों से अलग हैं जिनकी नीलामी पिछले साल जून में की जानी थी और उनके लिए आरक्षित मूल्य 54 करोड़ रुपये रखा गया था।
सेबी ने एक नोटिस में कहा कि एसबीआई कैपिटल मार्केट्स समूह की 18 संपत्तियों की 6 फरवरी को नीलामी करेगा। इनके लिए आरक्षित मूल्य 67 करोड़ रुपये रखा गया है। समूह की जो संपत्तियां नीलाम की जानी हैं उनमें कोलकाता में जमीन के टुकड़, भवन, आवासीय फ्लैट और वाणिज्यिक स्थल शामिल हैं। एमपीएस समूह की कंपनियों में एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स शामिल हैं। इस कंपनी ने निवेशकों से गैरकानूनी सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस) के जरिये 1,520 करोड़ रुपये जुटाए थे। नियामक ने कलकथा उच्च न्यायालय के आदेश पर समूह की संपत्तियों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू की है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



