मुंबई की सुरक्षा रियल्टी ने दिवालिया हो चुके जेपी इंफ्राटेक के वित्तीय कर्जदाताओं को 7,857 करोड़ रुपये के भूखंड का प्रस्ताव दिया है। सुरक्षा द्वारा कर्जदाताओं को दिए गए प्रस्ताव की पुनर्भुगतान राशि 7,882 करोड़ रुपये है, जबकि कर्जदाताओं ने दिवालिया प्रक्रिया में 9,782 करोड़ रुपये का दावा किया है।
अन्य प्रतिस्पर्धी एनबीसीसी (इंडिया) ने अपने प्रस्ताव योजना में 5,001 करोड़ रुपये मूल्य भूमि बैंक के ट्रांसफर के जरिए 9,782.60 करोड़ रुपये की पूरी राशि का भुगतान करने की पेशकश की है।
सुरक्षा ने अपने प्रस्ताव योजना में इक्विटी के माध्यम से फंड के संचार के जरिए अनुमोदन के 90 दिनों के भीतर 25 करोड़ रुपये के अग्रिम भुगतान का आश्वासन दिया गया है।
इसके प्रस्ताव योजना में कहा गया, धनराशि को एसपीवी (स्पेशल परपज व्हिकल) में स्थानांतरित किया जाएगा, जिसे आगे ऋण के पुनर्भुगतान के लिए कॉर्पोरेट देनदार (जेआईएल) को दिया जाएगा।’


Download Android App
Download iOS App



