share market : तीन दिनों तक संभला घरेलू बाजार एक बार फिर डगमगा गया है। मंगलवार को कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स 317 अंक से अधिक टूट गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 317.41 अंक गिरकर 52,843.87 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 99.65 अंक गिरकर 15,732.40 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाइटन, बजाज फिनसर्व, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
बिजनेस टाइकून पालोनजी मिस्त्री का निधन, 50 देशों में फैला है कारोबारी साम्राज्य
दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए।


Download Android App
Download iOS App



