शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक गिरावट, निफ्टी 9,300 से नीचे आया

Summary :

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। इस दौरान इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली देखने को मिली। विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज के पहले चरण का आकलन कर रहे हैं। 
फिलहाल बाजार इस पैकेज से निराश है क्योंकि इसमें सरकार द्वारा राजकोषीय प्रोत्साहन के रूप में तत्काल किया जाने वाला खर्च अपेक्षाकृत कम है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31,344.50 के निचले स्तर को छूने के बाद 410.12 अंकों या 1.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,598.49 पर कारोबार कर रहा था। 

कोविड-19 : देश में संक्रमितों का आंकड़ा 78000 के पार, अब तक 2549 लोगों ने गंवाई जान

इसी तरह एनएसई निफ्टी 115.55 अंक या 1.23 प्रतिशत टूटकर 9,268 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक चार प्रतिशत की गिरावट एनटीपीसी में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और ओएनजीसी में भी गिरावट हुई। बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। 

Desk Team