एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयरों में बढ़त से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 से अधिक अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 160.43 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,964.11 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.35 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,644.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 259.62 अंक या 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,803.68 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक या 0.53 प्रतिशत के लाभ से 14,581.45 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



