वैश्विक बाजारों के सकारातमक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 322.40 अंक या 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,305.38 अंक पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.80 अंक या 0.73 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,848.25 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और सनफार्मा के शेयर नुकसान में थे। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 254.57 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,982.98 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 82.10 अंक या 0.70 प्रतिशत के लाभ से 11,762.45 अंक रहा था।


Download Android App
Download iOS App



