जून के डेरिवेटिव्स अनुबंधों के निपटान से पहले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, इन्फोसिस तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 300 से अधिक अंक के नुकसान के साथ खुला। कारोबारियों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 34,499.78 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद 343.59 अंक या 0.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 34,525.39 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.10 अंक या 0.96 प्रतिशत के नुकसान के साथ 10,206.20 अंक पर था।
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियो के बीच एनकाउंटर, दो आतंकवादी ढेर
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत नीचे आया। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस, बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में थे। वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, आईटीसी, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर लाभ में थे।


Download Android App
Download iOS App



