बॉम्बे शेयर बाजार के प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 450 अंक की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के चलते बाजार दबाव में हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार के दौरान 449.67 अंकों की गिरावट के साथ 41,014.94 पर था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 144.45 अंकों की गिरावट के साथ 12,082.20 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.91 प्रतिशत गिरावट एसबीआई में देखने को मिली। इसके अलावा एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, टाइटन, टीसीएस, एचसीएस टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में तेजी देखने को मिली।
कारोबारियों के मुताबिक ईरान द्वारा अपने प्रमुख सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की आशंका और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी के चलते एशियाई बाजार दबाव में खुले, जिसका असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला।


Download Android App
Download iOS App



