वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को तेजी के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 65.90 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 52,764.90 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 32 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,822.45 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी टाटा स्टील में रही। इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और एसबीआई में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक और नेस्ले इंडिया में गिरावट देखने को मिली।
Today’s Petrol-Diesel Price : ईंधन के दामों में नहीं कोई बदलाव, जानिए आज के भाव
पिछले सत्र में सेंसेक्स 392.92 अंक या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 52,699 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 103.50 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 15,790.45 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,890.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और तोक्यो में मध्य सत्र के सौदों में तेजी थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 75.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App



