मजबूत विदेशी संकेतों से घरेलू बाजार मंगलवार को फिर गुलजार हुआ। निफ्टी ने पहली बार 13,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ा और सेंसेक्स भी 44,341 की रिकॉर्ड उंचाई पर खुला। निफ्टी ने 13,000 के ऊपर से ही कारोबार की शुरूआत की। सुबह 9.21 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 278.63 अंकों यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 44,355.78 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 83.15 अंकों यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 13,009.60 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 264.04 अंकों की तेजी के साथ 44,341.19 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 44,386.48 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 44,247.12 रहा।
वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 76.59 अंकों की बढ़त बनाकर रिकॉर्ड उंचाई 13,002.60 पर खुला और शुरूआती कारोबार के दौरान 13,019 तक उछला जबकि इस दौरान निफ्टी निचला स्तर 12,978. रहा।


Download Android App
Download iOS App



