शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,200 के करीब

Summary :

विदेशी कोषों की आवक और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 315.89 अंक या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 61,002.58 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई निफ्टी 90.30 अंक या 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 18,193.05 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
दूसरी ओर भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी और टाटा स्टील में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 767 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 60,686.69 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 229.15 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 18,102.75 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 511.10 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत गिरकर 81.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Desk Team