भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आरंभिक सत्र के दौरान कमजोर कारोबारी रुझान के बीच सेंसेक्स 100 अंक फिसला और निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 39.45 अंकों की कमजोरी के साथ 41,283.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से महज 3.35 अंक नीचे 12,122.55 पर बना हुआ था।
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है और डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपये में भी कमजोरी आई है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से मामूली तेजी के साथ 41,334.96 पर खुला, लेकिन विकवाली के दबाव में जल्द ही फिसलकर 41,220.81 पर आ गया, जबकि पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,323 पर बंद हुआ था।
चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरने वालों की संख्या 2000 के पार
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी हालांकि पिछले सत्र से हल्की कमजोरी के साथ 12,119 पर खुला और 12,131.95 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 12,092.80 पर आ गया। उधर, डॉलर के मुकाबले देसी करेंसी रुपये में भी कमजोरी आई है। रुपया पिछले सत्र के मुकाबले 23 पैसे की कमजोरी के साथ 71.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला।


Download Android App
Download iOS App



