वाराणसी से इंदौर के बीच चलने वाली काशी-महाकाल एक्सप्रेस की सुविधा आज से आम जनता के लिए शुरू हो रही है। यह ट्रेन वाराणसी से इंदौर के बीच चलेगी, जो तीन ज्योतिर्लिगो (श्री ओम्कारेश्वर, श्री महाकालेश्वर और काशी विश्वनाथ) को आपस में जोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को चंदौली के पड़ाव से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
आईआरसीटीसी काशी-महाकाल एक्सप्रेस का शुभारंभ आज से शुरू हो रही है और यह आज दोपहर 2:45 बजे वाराणसी से इंदौर के लिए रवाना होगी । देश की तीसरी कॉरपोरेट ट्रेन कल सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। ट्रेन में सफर करने वाले पहले यात्रियों को आईआरसीटीसी की ओर से आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। ट्रेन के पहले दिन 90 % सीट बुकिंग हो चुकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को वाराणसी से काशी महाकाल एक्सप्रेस को रवाना किए जाने के बाद से इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी।
निर्भया मामला : दोषी विनय ने तिहाड़ जेल में दीवार पर सिर मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
ऐसी खबर थी कि इस ट्रेन में एक सीट भगवान शिव के लिए आरक्षित की गई थी और उस सीट पर भगवान शिव की पूजा की गई थी। जिसे लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बाद में आईआरसीटीसी ने सफाई दी कि कोई भी सीट भगवान शिव के लिए रिजर्व नहीं की गई है, सिर्फ ट्रेन की शुरुआत से पहले रेलवे के कुछ कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की थी।


Download Android App
Download iOS App



