भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मजबूत शुरुआत के बाद जल्द ही सुस्ती का माहौल बन गया। विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने के कारण बाजार में कमजोरी आई और सेंसेक्स व निफ्टी में लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था।
सेंसेक्स सुबह 10.26 बजे पिछले सत्र से 6.26 अंकों की गिरावट के साथ 41,003.45 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 4.65 अंक फिसलकर 12,082.05 पर बना हुआ था। इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 41,168.85 पर खुला और 41,185.03 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 40,984.65 पर आ गया।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 41,009.71 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 12,131.35 पर खला और 12,134.65 तक उछला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 12,076.95 पर आ गया, जबकि निफ्टी पिछले सत्र में 12,086.70 पर बंद हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



