वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और टीसीएस, इंफोसिस तथा एचडीएफसी जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंकों से अधिक की बढ़त हुई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 211.15 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 38,192.78 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 62.90 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 11,290.45 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की बढ़त टीसीएस में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और इंफोसिस में भी तेजी थी। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 592.97 अंक या 1.59 प्रतिशत बढ़कर 37,981.63 पर बंद हुआ था, जबकि कारोबार के अंत में एनएसई निफ्टी 177.30 अंक या 1.60 प्रतिशत बढ़कर 11,227.55 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को सकल आधार पर 26.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सकारात्मक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार भी बढ़त के साथ खुले।


Download Android App
Download iOS App



