शेयर बाजार में बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 360.79 अंकों की गिरावट के साथ 59,815.71 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 114.65 अंकों के दबाव के साथ 17842.75 अंकों के साथ दिन की शुरुआत की। लाल निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में बढ़त दिखायी दी। बीएसई का मिडकैप 19.02 अंक टूटकर 25053.42 अंक पर और स्मॉलकैप 31.5 अंकों की बढ़त के साथ 29613.99 अंक पर खुला।
मंगलवार को 60 हजार अंक के करीब था सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 435.24 अंक लुढ़ककर 60 हजार अंक के करीब आ गया और 60176.50 अंक पर टिकने में सफल रहा, लेकिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 96 अंक टूटकर 18 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 17957.40 अंक पर आ गया। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.28 प्रतिशत की तेजी लेकर 25,072.44 अंक और स्मॉलकैप 1.37 प्रतिशत की छलांग लगाकर 29,582.49 अंक पर रहा था।
बीते दें 3,507 कंपनियों के शेयरों में हुआ कारोबार
बीएसई में बीते दिन कुल 3,507 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2,345 हरे जबकि 1,056 लाल निशान पर रहे वहीं 106 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 25 कंपनियों में लिवाली, जबकि 24 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे थे।

Download Android App
Download iOS App