Share Market : 100 अंक से अधिक टूटा Sensex, 15,800 के नीचे आया Nifty

Summary :

पिछले सत्र में सेंसेक्स 397.04 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 52,769.73 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119.75 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 15,812.35 पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक टूटा गया।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 104.99 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 52,664.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 31.80 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 15,780.55 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई। 

Today’s Petrol-Diesel Price : पेट्रोल और डीजल के रेट जारी, स्थिर रहे आज के भाव

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एलएंडटी, एचसीएल टेक और सन फार्मा हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 397.04 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 52,769.73 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 119.75 अंक या 0.76 प्रतिशत बढ़कर 15,812.35 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Desk Team