कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 564.77 अंक टूट गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 564.77 अंक गिरकर 52,612.68 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 162.4 अंक गिरकर 15,687.80 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर सन फार्मा और भारती एयरटेल हरे निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, शंघाई, सियोल और हांगकांग के बाजार मध्य सत्र सौदों में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने आकाश को सौंपी Reliance Jio की कमान
अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 116.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 16.17 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 53,177.45 अंक पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18.15 अंक यानी 0.11 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,850.20 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



