रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ा गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 104.31 अंक या 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 58,001.79 था। इसी तरह निफ्टी 28.45 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 17,261.70 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा डॉ रेड्डीज, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया लाल निशान में आ गए। पिछले सत्र में सेंसेक्स 477.24 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 57,897.48 पर और निफ्टी 147.20 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 17,233.45 पर बंद हुआ था।
आज 54 दिन बाद भी घरेलू स्तर पर स्थिर है पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए महानगरों में तेल का रेट
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को सकल आधार पर 207.31 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 78.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



