एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 262 अंक से ज्यादा चढ़ा। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 262.86 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,724.15 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह निफ्टी 68.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,470.10 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इंफोसिस 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर था। इसके बाद एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम और एचडीएफसी के शेयर थे। दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पार, जानिए कितनी है महानगरों में कीमतें
पिछले सत्र में, सेंसेक्स 776.50 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 58,461.29 पर बंद हुआ था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 प्रतिशत चढ़कर 17,401.65 पर पहुंच गया था। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग और टोक्यो में शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और सियोल नुकसान में चल रहे थे।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को 909.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



