वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच और आईटी तथा वित्तीय शेयरों में गिरावट की वजह से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 611.54 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,314.49 पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 168.95 अंक या 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,436.90 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट इंफोसिस में हुई। इसके अलावा विप्रो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एम ऐंड एम और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट आई।
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ‘क्रिप्टो करेंसी’ को बताया वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा
दूसरी ओर एनटीपीसी और नेस्ले इंडिया के शेयर लाभ में रहे। पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 460.06 अंक यानी 0.79 प्रतिशत चढ़कर 58,926.03 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 142.05 अंक यानी 0.81 प्रतिशत बढ़कर 17,605.85 अंक पर पहुंच गया।
अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और शंघाई मध्य सत्र के सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 91.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,732.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



