देश में जारी है कोरोना मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 60 हज़ार से भी कम नए केस

Summary :

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या 60 हज़ार से कम रही तो, वहीं मौत के आंकड़ों में भी राहत भी गिरावट दर्ज हुई है।

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी दर्ज हो रही है। पिछले 24 घंटे में वायरस की चपेट में आए लोगों की संख्या 60 हज़ार से कम रही तो, वहीं मौत के आंकड़ों में भी राहत भी गिरावट दर्ज हुई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 3.89 प्रतिशत रहा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58,077 नए मामले आने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4,25,36,137 तक पहुंच गया। वहीं इस दौरान हुई 657 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 5,07,177 हो गई।

कोविड-19 : विश्व में कोरोना के मामले 40 करोड़ के पार, 57.8 लाख से ज्यादा की हुई मौत

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 1,50,407 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों की संख्या 4,13,31,158 हो गई। रिकवरी रेट फिलहाल 97.17 प्रतिशत है। कोरोना के एक्टिव केस 7 लाख से कम है। इस समय 6,97,802 मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस का रेट 1.64 प्रतिशतहै। वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.89% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.76% है।
बीते दिन देश में 14,91,678 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 74.78 से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, कोरोना महामारी के खिलाफ देश में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक पूरे देश में 171.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। 

Desk Team