Share Market : 700 अंक से ज्यादा गिरा Sensex, 17,700 के नीचे आया Nifty

Summary :

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया।

विदेशी कोष के निरंतर बहिर्वाह और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक टूट गया। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 704.22 अंक या 1.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,280.48 पर कारोबार कर रहा था। 
इसी तरह निफ्टी 181.70 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 17,675.55 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एचडीएफसी को लगभग चार प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयरों का स्थान रहा। 

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ उछाल, कोलकाता में डीजल 100 रुपए के पार

दूसरी ओर, टाटा स्टील, टाइटन, आईटीसी और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में चल रहे थे। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 1,158.63 अंक या 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,984.70 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 353.70 अंक या 1.94 प्रतिशत गिरकर 17,857.25 पर बंद हुआ। 
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को 3,818.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारो में शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और सियोल नुकसान में चल रहे थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Desk Team