भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 54.98 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 54,547.82 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 17.50 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 16,312.10 पर था।
आरबीआई अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बीच ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने का विकल्प चुन सकता है। सेंसेक्स में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा एमएंडएम, मारुति, भारती एयरटेल, सन फार्मा और एनटीपीसी भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एचसीएल टेक, टाइटन, नेस्ले इंडिया और इंफोसिस में गिरावट हुई। पिछले सत्र में सेंसेक्स 123.07 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 54,492.84 पर, और निफ्टी 35.80 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 16,294.60 पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत बढ़कर 71.39 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



