यूक्रेन संकट के कारण वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के बावजूद आईटी और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में वृद्धि से मंगलवार को शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 315 अंक चढ़कर 56,721 पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 315.61 अंक या 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 56,612.07 अंक पर आ गया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 128 अंक या 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,970.80 अंक पर कारोबार कर रहा था। एचयूएल, टेक महिंद्रा, टाइटन और इंफोसिस जैसे कंपनियों के शेयरों में 1.5 प्रतिशत की तेजी से सेंसेक्स में शुरूआती कारोबार के दौरान मजबूती देखी गई।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव से शेयर बाजार, बॉन्ड, क्रूड, सोना बहुत ज्यादा अस्थिर हो गए हैं।’’ रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की आशंका के बीच एशिया के अन्य बाजार घाटे में चल रहे है। इस बीच वैश्विक क्रूड तक बेंचमार्क ब्रेंट फ्यूचर्स मंगलवार को 0.61 फीसदी गिरकर 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


Download Android App
Download iOS App



