Share Market Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वैश्विक व्यापार में चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार आज सपाट खुला। बता दें कि घरेलू बाजारों में ऑटोमोबाइल शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई है। खबर लिखते समय तक NIFTY 22 अंक और 0.09 प्रतिशत में उछाल दर्ज किया गया है। SENSEX 64 अंक और 0.08 प्रतिशत बढ़कर 81,402 पर कारोबार कर रहा था।
Midcap और Smallcap में बढ़त
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के सपाट खुलने के साथ ही BSE मिडकैप में 0.09 प्रतिशत और BSE स्मॉलकैप में 0.33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं NIFTY AUTO में 0.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। रियल्टी, तेल और गैस में लगभग 0.30 प्रतिशत की गिरावट आई। मीडिया और धातु में लगभग 0.30 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।
इन शेयरों में आया उछाल

भारतीय शेयर बाजार के निफ्टी में Larsen & Toubro के शेयरों में सबसे ज़्यादा 3.70 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1.27 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। जियो फाइनेंशियल, टाटा स्टील और हिंडाल्को के शेयरों में भी उछाल दर्ज किया गया है।
इन शेयरों में गिरावट दर्ज
शेयर बाजारा में उतार चढ़ाव के साथ ही टाटा मोटर्स में सबसे अधिक 3.31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज ऑटो और इंफोसिस में भी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, L &t, HDFC बैंक और भारती एयरटेल जैसी बड़ी कंपनियों मेंखरीदारी से आज शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई है।
एशिया बाजारों का हाल
भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का असर एशिया के बाजारों में भी देखने को मिला। चीन के बाजारों में लगभग 0.52 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.83 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। वहीं जापान का निक्केई 225 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ स्थिर रहा औऱ हांगकांग का हैंग सेंग INDEX में 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
ALSO READ: Gold Rate Today 30 July: फिर टूटा सोने चांदी का भाव, जानें प्रमुख शहरों में आज का रेट


Download Android App
Download iOS App




