Punjab: पंजाब के जालंधर में ऑल इंडिया पुलिस गेम्स की मंगलवार को ‘एवर ऑनवर्ड’ किताब की लॉन्चिंग हुई। इस किताब में 1951 से 2010 तक के पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व डीजीपी एमएस भुल्लर ने पंजाब में नशे से युवाओं की बर्बादी पर चिंता जताई। ‘एवर ऑनवर्ड’ किताब के लॉन्चिंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीजीपी एमएफ फारूकी और पूर्व डीजीपी एमएस भुल्लर मौजूद रहे।
Punjab:पुराने अधिकारियों के बारे में जानकारी देती है किताब
किताब में एक बड़े कालखंड में पुलिस की सेवा के बारे में जानकारी दी गई है। 1951 से लेकर 2010 तक के पुलिसकर्मियों के बारे में बताया गया है। पूर्व डीजीपी एमएस भुल्लर (Former DGP MS Bhullar) ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि पूर्व डीजीपी राजदीप गिल ने यह किताब लिखी है। उनकी किताब में शुरू से रुचि रही है। इस किताब का मुख्य उद्देश्य यह है कि युवा पीढ़ी को पुराने अधिकारियों के बारे में जानकारी मिले।

Punjab: पंजाब के युवाओं पर चिंता जताई
उन्होंने कहा कि एक समय पंजाब के युवाओं का खेल की तरफ रुझान था। आज यहां के युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। डीजीपी के पद पर रहते हुए एमएस भुल्लर कई बड़े खिलाड़ियों को सामने ला चुके हैं, जिसमें द ग्रेट खली भी शामिल हैं। उसके बाद से नए खिलाड़ियों की कमी काफी देखने को मिली है। दूसरी ओर एडीजीपी एमएफ फारूकी ने बताया कि 2016 के बाद से स्पोर्ट्स में कोई नई रिक्रूटमेंट नहीं हुई है।
स्पोर्ट्स पॉलिसी के तहत जिस तरह से बच्चों को ट्रेंड किया गया है, उसे देखते हुए जितनी प्रतियोगिता है, उसमें बच्चों ने बेहतरीन अचीवमेंट हासिल की है। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड पुलिस गेम्स हाल ही में खत्म हुए है, जिसमें पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने 59 मेडल हासिल किए हैं, जिनमें 29 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह गोल्ड मेडल ऑल इंडिया स्पोर्ट्स में उपलब्धि हासिल करके प्राप्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के बाद पंजाब दूसरे नंबर पर है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पंजाब पुलिस इसी तरह से उपलब्धियां हासिल करती रहेगी।
ये भी पढ़ें- Punjab: BSF ने अमृतसर से 2 तस्करों को पकड़ा, 6 ड्रोन और हेरोइन जब्त की


Download Android App
Download iOS App




