शेयर बाजार (Share Market) में एक बार फिर तेजी आ रही है। सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के बीच शुरुआती कारोबार के दौरान शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज हुई। इस दौरान लगातार तीसरे सत्र में बढ़त के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 274.07 अंक चढ़कर 60,067.21 पर पहुंच गया। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 79.45 अंक बढ़कर 17,910.50 पर कारोबार कर रहा था।
जानें किन कंपनी के शेयर में हुई तेजी
बाजार की नजर खुदरा मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों पर है, जिनकी घोषणा सोमवार को की जानी है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचडीएफसी, डॉ रेड्डीज, एलएंडटी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक में गिरावट हुई।
Rupee Vs Dollar : रुपया फिर हुआ धड़ाम, डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटा
अन्य एशियाई बाजारों में जापान के बाजार सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन और दक्षिण कोरिया में बाजार छुट्टियों के चलते बंद थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.38 प्रतिशत फिसलकर 91.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,132.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।


Download Android App
Download iOS App



