शेयर बाजार में बढ़त, 479 अंक चढ़ा Sensex, 17468 के पार Nifty

Summary :

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख बने रहने और एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में ही लगभग 479 अंक का उछाल देखा गया।

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख बने रहने और एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार के मानक सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही लगभग 479 अंक का उछाल देखा गया। बीएसई का तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 478.76 अंक चढ़कर 58,422.41 अंक पर कारोबार कर रहा था। 
इसी तरह एनएसई का सूचकांक निफ्टी भी 142.85 अंक की मजबूती के साथ 17,468.15 अंक पर मौजूद था। सेंसेक्स समूह में शामिल कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ की स्थिति में थे। 

पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों फिर हुआ 80 पैसे का इजाफा, पिछले नौ दिनों में 5.60 रुपये की हुई बढ़ोतरी

वहीं, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, टाइटन और एनटीपीसी के लिए शुरुआती कारोबार नुकसानदेह साबित हुआ। पिछले कारोबारी दिवस पर मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 350.16 अंक यानी 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,943.65 पर बंद हुआ था। 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 103.30 अंक यानी 0.60 प्रतिशत चढ़कर 17,325.30 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 35.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। 

Desk Team