India Covid Update : पिछले 24 घंटे में आए 1,233 नए केस, काफी कम रहा मौतों का आंकड़ा

Summary :

पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 14 हजार 704 रह गई है।

देश में लगातार कम हो रहे कोरोना महामारी के मामलों की खबर राहत देने वाली है। पिछले राष्ट्रीय स्तर पर कोविड के नए मामलों में हो रही गिरावट के चलते देश में अब उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 14 हजार 704 रह गई है। वहीं कोरोना से रिकवर करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 1 हजार 233  केस दर्ज हुए हैं जिसके बाद संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 4,30,23,215  हो गई है।

कोरोना वायरस : विश्व में कोविड के मामलो में हुई वृद्धि, अबतक कुल 61.3 लाख से अधिक लोगों की जान गई31 लोगों की हुई मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के  1,233 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 31 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर   5,21,101 पर पहुंच गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर  14,704  हो गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की दर 98.75 फीसद है।

183.82 करोड़ से अधिक दी जा चुकी है टीके की खुराक
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 रोगियों की संख्या में 674 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 फीसद है। वहीं कोविड टीकाकरण अभियान में 183.82 करोड़ से अधिक टीके लगे और 1,876 व्यक्ति कोविडमुक्त हुए

Desk Team