एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की उन तमाम अदाकारों में शामिल हैं जिनकी हर छोटी सी छोटी बात पर लोग अपनी
नजरें टिकाएं रखते है। दीपिका आएं दिन अपनी किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों
छाई रहती हैं लेकिन इस बार दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर टांग खिचांई कर रहे है। जिसे देखकर लग रहा है कि इस बार लगता है कि ट्रोलर्स उनका पीछा नहीं छोड़ने वाले है
बीती रात एक्ट्रेस दीपिका
ने दुबई में हो रहे एक अवॉर्ड शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह थोड़ी नर्वस भी नजर आई।
उसी वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है वीडियो के सामनेके
बाद से ही लोगों ने दीपिका पादुकोण को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरु कर दिया है।
दीपिका के साथ बैठे उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी लोगों के लपेटे में आ गए है।
दरअसल, अवॉर्ड नाइट में
शामिल होने से पहले का दीपिका का एक छोटा सा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ
है जिसमें उन्होंने
बताया कि वो नर्वस हैं, साथ ही उन्होंने
एक स्पीच भी लिखी है। दीपिका के इस बात को कहने के अंदाज को लोगों ने अलग ही तरह
से लिया है। दीपिका के खुद को नर्वस बताने वाली बात नेटिजेंस को हजम नहीं हुई और
बस तभी से दीपिका को ट्रोल करने लगे।
एक यूजर ने लिखा है, ‘नर्वस….? तुम्हारे पास तो
माल है ना…।‘ तो कुछ ने तो
एक्ट्रेस के बगल में बैठे उनके पति को ही निशाने पर ले लिया है। यूजर ने लिखा,’वो सब तो ठीक है लेकिन बगल में रणवीर मुंह लटकाकर क्यों
बैठा हुआ है?’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘हा हा बस मेकअप दिखाना था ना?
चलो हो गया काम।‘
वर्कफ्रंट की बात करें तो
इस वक्त दीपिका के पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से एक
शाहरूख खान स्टारर पठान है, और दूसरी ऋतिक
रौशन के साथ फिल्म ‘फाइटर‘। इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘द इंटर्न‘ भी नजर आने वाली
हैं। इतना ही नहीं दीपिका जल्द ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी एक फिल्म की
शूटिंग शुरु करने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App








