Share Market : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बुरी तरह धराशाई हुए शेयर बाजार मंगलवार को रौनक लौटी। वैश्विक बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स में आज शुरुआती कारोबार के दौरान 657.67 अंक उछाल आया। इसके साथ ही बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।
Big Deal : एलन मस्क का हुआ Twitter, 44 अरब डॉलर में बड़ा सौदा
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.67 अंक बढ़कर 57,237.56 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 204.35 अंक उछलकर 17,158.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईटीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और टाइटन बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सोल और शंघाई मध्य सत्र के सौदों में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 103.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।


Download Android App
Download iOS App



