नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के यस बैंक का शेयर बृहस्पतिवार को 31 प्रतिशत चढ़ गया जिससे बैंक के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 12,025 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। Yes Bank, Share, Reserve Bank of India, ने वित्त वर्ष 2017-18 में यस बैंक के संपत्ति वर्गीकरण और प्रावधान में कोई खामी नहीं मिली है। इस खबर के बाद बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया।
बंबई शेयर बाजार में बैंक का शेयर 30.73 प्रतिशत चढ़कर 221 रुपये पर पहुंच गया। कारेाबार के दौरान यह 32.32 प्रतिशत चढ़कर 223.70 रुपये तक गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 31.36 प्रतिशत की छलांग के साथ 222.60 रुपये पर बंद हुआ। बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल के बाद बंबई शेयर बाजार में उसका बाजार पूंजीकरण 12,025.11 करोड़ रुपये बढ़कर 51,114.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।


Download Android App
Download iOS App



