नयी दिल्ली: सस्ती सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मुम्बई और सूरत के बीच रोजाना सीधी उड़ान सेवा शुरऊ की आज घोषणा की। यह सेवा 10 जुलाई से शुरऊ होगी। इस विमानन कंपनी ने हैदराबाद-सूरत-हैदराबाद मार्ग पर दूसरी सीधी उड़ान जोड़कर अपने फेरे भी बढ़ाए हैं।कंपनी ने एक बयान में कहा, स्पाइसजेट इस मार्ग पर दो रोजाना सीधी उड़ान का परिचालन करने वाला एक मात्र विमानन कंपनी है। स्पाइस जेट सूरत को दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, कोलकाता, गोवा और मुम्बई से सीधी उड़ान से जोडऩे वाली एकमात्र विमानन कंपनी है। कंपनी सात अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों समेत 46 गंतव्यों के लिए औसतन रोजाना 364 उड़ानों का परिचालन करती है। उसके बेड़े में 35 बोइंग 737 एनजी ओर 20 बम्बारडियर क्यू – 400 विमान हैं।
स्पाइस जेट ने मुम्बई सूरत के बीच रोजाना उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



