घरेलू शेयर बाजार की शुरूआत बुधवार को मजबूती के साथ हुई, लेकिन वैश्विक बाजारों से कोई उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने से बाजार में जल्द ही गिरावट आ गई। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 100 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी में भी कमजोरी के साथ कारोबार चल रहा था।
सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 14.48 अंकों यानी 0.04 फीसदी की कमजोरी के साथ 40,507.62 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी बीते सत्र से 11.80 अंकों यानी 0.10 फीसदी की नरमी के साथ 11,877.60 पर बना हुआ था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 142.25 अंकों की तेजी के साथ 40,664.35 पर खुला मगर जल्द ही फिसलकर 40,406.17 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र के मुकाबले 33.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,922.60 पर खुला लेकिन जल्द ही फिसलकर 11,858.30 पर आ गया।
जानकार बताते हैं कि एशिया के अन्य बाजारों से कमजोर संकेत मिलने से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी आई। कई देसी कंपनियां दूसरी तिमाही के अपने वित्तीय नतीजे बुधवार को जारी करेंगी जिन पर बाजार की नजर होगी।


Download Android App
Download iOS App



