Stock Market Closed: ‘कोई 15% तो कोई 10 %…’, सोमवार को शेयर बाजार में चमके इन कंपनियों के भाग, Sensex-Nifty ने भी काटा बवाल

Summary :

Stock Market Closed: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल रहा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए।बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 554 अंकों की मजबूती के साथ 80,364.49 के स्तर पर बंद हुआ। Sensex-Nifty में भी उछाल  सुबह सेंसेक्स ने 79,828.99 पर शुरुआत की थी और दिनभर में लगातार ऊपर की ओर बढ़ता रहा। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 198 अंकों की बढ़त के साथ 24,625.05 पर बंद हुआ। इसकी ओपनिंग 24,432.70 के स्तर पर हुई थी। Stock Market Closed: ऑटो और…

Stock Market Closed: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल रहा, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए।बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 554 अंकों की मजबूती के साथ 80,364.49 के स्तर पर बंद हुआ।

Sensex-Nifty में भी उछाल 

सुबह सेंसेक्स ने 79,828.99 पर शुरुआत की थी और दिनभर में लगातार ऊपर की ओर बढ़ता रहा। वहीं, एनएसई का निफ्टी-50 इंडेक्स 198 अंकों की बढ़त के साथ 24,625.05 पर बंद हुआ। इसकी ओपनिंग 24,432.70 के स्तर पर हुई थी।

Stock Market Closed
Stock Market Closed

Stock Market Closed: ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी

सोमवार को ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में अच्छा प्रदर्शन देखा गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.65% और टाटा मोटर्स का शेयर 3.17% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा ट्रेंट (2.71%) और एटरनल (2.23%) भी टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन

मिडकैप कैटेगरी में भी कई शेयरों ने दमदार प्रदर्शन किया। ओलेक्ट्रा का शेयर 15.49% उछल गया, जबकि टीआई इंडिया (6.07%), डिक्शन (5.42%), गुजरात गैस (4.81%) और आरवीएनएल (4.26%) भी मजबूती के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप में इक्सिगो का शेयर सबसे तेज भागा, जिसमें 10.02% की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा एनएसीएल इंडिया और रेप्रो के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market Closed
Stock Market Closed

Stock Market Hindi News: प्रमुख कंपनियों के शेयर भी चमके

सेंसेक्स में शामिल कई दिग्गज कंपनियों ने भी अच्छी तेजी दिखाई। एशियन पेंट्स (2.13%), इंफोसिस (2.04%), टेक महिंद्रा (1.71%), अडानी पोर्ट्स (1.68%) और पावर ग्रिड (1.63%) ग्रीन जोन में बंद हुए। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी करीब 1.5% की बढ़त देखी गई। वहीं मिडकैप में एक्साइड इंडिया (4.14%), सीजी पावर (3.33%), यूनोमिंडा (3.31%) और टाटा टेक (3.10%) बढ़त के साथ बंद हुए।

कुछ शेयरों में गिरावट भी दिखी

तेजी के माहौल के बावजूद कुछ शेयर नुकसान में रहे। सन फार्मा का शेयर 1.87% टूट गया। वहीं, आईटीसी, एचयूएल, टाइटन और रिलायंस जैसे बड़े नाम भी लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप में यूबीएल का शेयर 2.71% और फर्स्ट क्राई का 1.42% नीचे गया।

Stock Market Closed
Stock Market Closed

तेजी के पीछे की वजहें

इस तेजी के पीछे कई अहम कारण रहे। सबसे बड़ी बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट में हिस्सा लिया और चीनी तथा रूसी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की। इससे भारत-चीन के बीच तनाव कम होने की उम्मीद जगी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। इसके अलावा, भारत की GDP ग्रोथ रेट अप्रैल-जून तिमाही में 7.8% रही, जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत रहा। इन आर्थिक और राजनीतिक संकेतों ने बाजार को मजबूती प्रदान की।

यह भी पढ़ें: UPI Transactions August 2025: अगस्त में पहली बार UPI ट्रांजेक्शन 20,00,00,00,000 अरब पार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।