होली के रंग में शेयर बाजार रहेगा बंद, जानें कब शुरू होगी ट्रेडिंग

Summary :

Stock Market Today 03 March: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है औज होली के त्योहार की छुट्टी के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद हैं, राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE दोनों पर कारोबार ठप रहेगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) भी दिन की शुरूआत में बंद रहेगा। लेकिन एमसीएक्स पर कारोबार आज शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक फिर से शुरू होगा। Asian Market Today आज अन्य एशियाई बाजारों में प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव बढ़ रहा था। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.71 प्रतिशत गिरकर 57065…

Stock Market Today 03 March: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है औज होली के त्योहार की छुट्टी के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद हैं, राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और BSE दोनों पर कारोबार ठप रहेगा। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) भी दिन की शुरूआत में बंद रहेगा। लेकिन एमसीएक्स पर कारोबार आज शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक फिर से शुरू होगा।

Asian Market Today

आज अन्य एशियाई बाजारों में प्रमुख सूचकांकों पर बिकवाली का दबाव बढ़ रहा था। जापान का निक्केई 225 सूचकांक 1.71 प्रतिशत गिरकर 57065 के स्तर पर आ गया, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 0.24 प्रतिशत गिरकर 25985 पर पहुंच गया। हालांकि, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 0.94 प्रतिशत बढ़ा। ताइवान का भारित सूचकांक 0.36 प्रतिशत गिरकर 34967 के स्तर पर आ गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 2.42 प्रतिशत गिर गया।

Stock Market Closed Today

होली के त्योहार के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे। साथ ही इक्विटी डेरिवेटिव्स, प्रतिभूतियों के उधार और ब्याज दर डेरिवेटिव्स में कारोबार दिन भर के लिए ठप रहेगा। सोमवार को पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच सेंसेक्स 1,048 अंक या 1.29 प्रतिशत गिरकर 80,238 पर और निफ्टी 312 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.58 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Stock Market Today 03 March

Stock Market Today 03 March
Stock Market Today 03 March

घरेलू बाजार में, सोमवार, 2 मार्च को घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई, क्योंकि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में गहरा प्रभाव डाला है। कल कारोबारी के दिन  दोपहर के समय भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है और Sensex  में लगभग 1500 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी।

ALSO READ: भारतीय शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 1000 अंको की गिरावट के साथ खुला Sensex, Nifty भी टूटा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।