Stock Market Today 06 March: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 356.91 अंकों या 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79,658.99 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 109.50 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 24,656.40 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स लगभग 500 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था, तो वहीं निफ्टी ने भी गहरा गोता लगाया था।
Top Gainers Share Today

शुरुआती कारोबार में व्यापक बाजार सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.48 प्रतिशत तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.64 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। सेक्टरवार देखें तो, निफ्टी आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.23 प्रतिशत की तेजी देखी गई, जबकि निफ्टी ऑटो (0.60 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (0.02 प्रतिशत) और निफ्टी बैंक (0.85 प्रतिशत) में गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market Today 06 March
पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को घरेलू बाजार लगातार चार दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए तेजी के साथ हरे निशान में खुला और अच्छी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ, तो वहीं निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ। इससे पहले भी जंग के कारण शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ था और भारी गिरावट दर्ज की गई थी। आज फिर शेयर बाजार में निवेशकों के करोड़ो रुपये डूबने की संभावना है।
Asian Market Today

एशियाई बाजारों में, चीन का शंघाई सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़ा, शेन्ज़ेन सूचकांक 0.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरा और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.72 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.77 प्रतिशत गिर गया। अमेरिकी बाजार रात भर गिरावट के साथ बंद हुए, नैस्डैक में 0.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसएंडपी 500 में 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई और डाउ जोन्स में 1.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
ALSO READ: चार दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक, 500 अंक चढ़ा Sensex, इन शेयरों ने भरी उड़ान


Download Android App
Download iOS App




