Stock Market Today 12 May: वैश्विक तनाव, शेयर बाजार धड़ाम, Sensex 680 अंक टूटा, Nifty क्रैश, जानें टॉप लूजर्स शेयर

Summary :

Stock Market Today 12 May: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी लाल निशान में हुई। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 366 अंक, 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,648 और निफ्टी 91, 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,724 पर कारोबार कर रहा था।  सुबह 10 बजे तक Sensex 680 अंक टूट गया था और  Nifty में भी 167 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी। यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 12 May: “पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करें कम” जानें आपके शहर में आज कितना हुआ बदलाव Top Losers Share Today: टॉप…

Stock Market Today 12 May: वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज भी लाल निशान में हुई। सुबह 9:19 पर सेंसेक्स 366 अंक, 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,648 और निफ्टी 91, 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,724 पर कारोबार कर रहा था।  सुबह 10 बजे तक Sensex 680 अंक टूट गया था और  Nifty में भी 167 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price 12 May: “पेट्रोल डीजल का इस्तेमाल करें कम” जानें आपके शहर में आज कितना हुआ बदलाव

Top Losers Share Today: टॉप लूजर्स शेयर

Stock Market Today 12 May
Stock Market Today 12 May

शुरुआती कारोबार में बाजार में आईटी और सर्विसेज शेयर गिरावट में थे। Index में निफ्टी आईटी और निफ्टी सर्विसेज टॉप लूजर थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

Decline in Mid Caps and Small Caps: मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट

Stock Market Today 12 May
Stock Market Today 12 May

दूसरी तरफ सूचकांकों में निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी मेटल, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट हुई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 178 अंक या 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 18,347 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 472 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,785 पर था।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एसबीआई गेनर्स थे। इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, आईटीसी, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स थे।

Decline in Asian Markets: एशियाई बाजार में गिरावट

वैश्विक बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। टोक्यो, हांगकांग और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, सोल और जकार्ता लाल निशान में थे। बता दें कि अमेरिका बाजार सोमवार को हल्के उछाल के साथ बंद हुआ। Main Index डाओ जोन्स 0.19 प्रतिशत और नैस्डैक 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today 12 May: 3 लाख के करीब चांदी, सोने के भाव में भारी उछाल, जानें आपके शहर में कितना हुआ महंगा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।