Stock Market Today 12 November 2026: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, Sensex में 235 अंक की बढ़त, जानें किन शेयरों से मिली मजबूती

Summary :

सेंसेक्स 240 से अधिक अंको की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था और निफ्टी में 59 अंको का उछाल देखा गया था।शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की बदले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही थी। जानकारों ने कहा कि नवंबर में अब तक सात ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में आई 9.55 प्रतिशत की तेजी के पीछे मुख्य रूप से एफआईआई की आक्रामक खरीदारी है।

भारतीय शेयर बाजार की आज सपाट शुरूआत रही है और सुबह 9:16 पर सेंसेक्स 126 अंक, 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,003 और निफ्टी 31 अंक या 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,286 पर था। खबर लिखते समय तक सेंसेक्स 240 से अधिक अंको की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था और निफ्टी में 59 अंको का उछाल देखा गया था।शुरुआती कारोबार में लार्जकैप की बदले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अधिक खरीदारी देखी जा रही थी।

निफ्टी मिडकैप में तेजी

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,821 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 209 अंक या 1.08 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,699.05 पर था। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी पीएसयू बैंक गेनर्स थे। दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी फार्मा, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी ऑयल एंड इन्फ्रा लूजर्स थे।

टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, ITC, SBI, ICICI बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल, एक्सिस बैंक, BEL, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और ट्रेंट गेनर्स थे। एचयूएल, एमएंडएम, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एलएंडटी, टीसीएस, HCL टेक और मारुति सुजुकी लूजर्स थे।

एशियाई बाजारों में तेजी

एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल हांगकांग लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ। इस दौरान मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स में 0.49 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.60 प्रतिशत की मजबूती देखी गई।

बाजार में एक्सपर्ट की राय

जानकारों ने कहा कि नवंबर में अब तक सात ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में आई 9.55 प्रतिशत की तेजी के पीछे मुख्य रूप से एफआईआई की आक्रामक खरीदारी है। नवंबर में अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी में 65,735 करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह रुझान जारी रहने की संभावना है और इसके सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल-टाइम हाई) तक पहुंचने की भी उम्मीद है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।