Stock Market Today 14 August: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें Top Gainers Share

Summary :

Stock Market Today 14 August: आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त के बाद आज भारतीय बाजार सपाट खुला है। खबर लिखते समय तक बीएसई सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 80,657 अंक पर खुला और निफ्टी 50 इंडेक्स 21 अंक और 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 24,638 अंक पर खुला। वहीं व्यापक बाजार सूचकांकों में बीएसई स्मॉलकैप में 0.12 प्रतिशत की बढ़त हुई और बीएसई मिडकैप में 0.30 प्रतिशत की बढ़त हुई। Top Gainers Share भारतीय शेयर बाजार के सपाट खुलने के साथ ही निफ्टी में सबसे ज़्यादा 1.29 प्रतिशत की बढ़त इंफोसिस में हुई, HDFC लाइफ, विप्रो, अदानी पोर्ट्स और…

Stock Market Today 14 August: आईटी और फार्मा शेयरों में बढ़त के बाद आज भारतीय बाजार सपाट खुला है। खबर लिखते समय तक बीएसई सेंसेक्स 0.15 प्रतिशत बढ़कर 80,657 अंक पर खुला और निफ्टी 50 इंडेक्स 21 अंक और 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 24,638 अंक पर खुला। वहीं व्यापक बाजार सूचकांकों में बीएसई स्मॉलकैप में 0.12 प्रतिशत की बढ़त हुई और बीएसई मिडकैप में 0.30 प्रतिशत की बढ़त हुई।

Top Gainers Share

भारतीय शेयर बाजार के सपाट खुलने के साथ ही निफ्टी में सबसे ज़्यादा 1.29 प्रतिशत की बढ़त इंफोसिस में हुई, HDFC लाइफ, विप्रो, अदानी पोर्ट्स और अपोलो हॉस्पिटल्स टॉप गेनर्स रहे वहीं टाटा स्टील में 1.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, ONGC, कोटक महिंद्रा बैंक और हिंडाल्को टॉप लूजर्स रहे।

एशिया बाजार का हाल

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही एशिया के बाजारों में उतार चढ़ाव जारी है। बता दें कि जापान का निक्केई ऑल टाइम हाई होने के बाद 1.36 प्रतिशत गिर गया। शंघाई कम्पोजिट में 0.2 प्रतिशत की बढ़त हुई, शेन्ज़ेन कंपोनेंट में 0.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.09 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.28 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Today 14 August
Stock Market Today 14 August

Stock Market Today 14 August

विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार की स्थिति सुधार के लिए अनुकूल है, लेकिन अर्थव्यवस्था और आय में मजबूती की ज़रूरत है। अभी शेयर बाज़ार प्रतीक्षा और नज़र की स्थिति में है क्योंकि देश स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है और सभी की नज़र अलास्का के घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

ALSO READ: Stock Market Today 13 August: भारतीय शेयर बाजार लौटी रौनक, Sensex-Nifty में बढ़त

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।