Stock Market Today 18 June 2026: मिडिल ईस्ट में शांति समझौता होने के बाद भारतीय शेयर बाजार में उछाल की उम्मीद की गई थी लेकिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद औद वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई है। इस दौरान निफ्टी 50 और सेंसेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 23.96 अंक गिरकर 77,131.66 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 11.9 अंक की मामूली गिरावट के साथ 24,073.80 पर ओपन हुआ।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 61 अंक की गिरावट पर था, जबकि निफ्टी 50 8 अंक की गिरावट पर ट्रेड कर रहा था।
Top Gainers And Losers Today: IT सेक्टर में गिरावट

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 0.17 प्रतिशत और 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी IT में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी 50 इंडेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, TCSऔर HCL टेक सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।
Expert on Stock Market: भू-राजनीतिक तनाव में कमी

अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर और भू-राजनीतिक तनाव में कमी आने से वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है, जिसके चलते पिछले लगातार चार कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली। इस बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने फेडरल फंड्स के लक्ष्य को 3.5 प्रतिशत और 3.7 प्रतिशत पर स्थिर रखा।


Download Android App
Download iOS App




