Stock Market Today 19 June 2026: मिडिल ईस्ट में शांति के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहा था लेकिन अचानक आज लगातार तेजी के बाद बाजार लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंक गिरा, निफ्टी आईटी में 6 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,409.98 से 557.12 अंकों की गिरावट के साथ 76,852.86 पर खुला, तो वहीं एनएसई निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 24,168 से 176.8 अंक फिसलकर 23,991.20 पर खुला।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 773 अंकों, 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,635 पर था, जबकि निफ्टी 50 214.85 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 23,953.15 पर ट्रेड कर रहा था।
Midcap And Small Cap Today: स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की गिरावट

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.41 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं सेक्टरवार देखें, तो निफ्टी फार्मा और निफ्टी हेल्थकेयर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान में ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सबसे ज्यादा गिरावट आईटी निफ्टी में आई, जो 6 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी में 1.01 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.62 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.42 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.41 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Top Gainers And Losers Today: IT सेक्टर में गिरावट
निफ्टी 50 इंडेक्स में इंफोसिस (7.7 प्रतिशत), टीसीएस (5.6 प्रतिशत), टेक महिंद्रा (5.08 प्रतिशत), एचसीएल टेक (4.9 प्रतिशत) और विप्रो (3.5 प्रतिशत) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे। वहीं इसके विपरीत, एनटीपीसी, अदाणी इंटरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल, ग्रासिम, भारती एयरटेल, ट्रेंट और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
Expert on Stock Market: बैंकिंग शेयरों में अच्छी रिकवरी

विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की शॉर्ट कवरिंग के कारण बैंकिंग शेयरों में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। वहीं, वैश्विक आईटी सेवा कंपनी एक्सेंचर द्वारा अपने गाइडेंस में कटौती किए जाने का असर भारतीय आईटी शेयरों पर पड़ सकता है।
Asian Market Today: एशियाई बाजार दबाव में कारोबार
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। अधिकांश एशियाई बाजार दबाव में कारोबार करते नजर आए। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग सपाट स्तर पर बने रहे।


Download Android App
Download iOS App




